मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें 5 महीने की गर्भवती महिला सपना और उसकी बहन राधा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सपना का पति अर्जुन और उनकी डेढ़ साल की बेटी सोमिया गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास हुई।
परिवार दूधाखेड़ी माता के दर्शन करके लौट रहा था
जानकारी के अनुसार, उज्जैन जिले के नाग गुराड़िया निवासी अर्जुन अपनी पत्नी सपना, बेटी सोमिया और साली राधा के साथ बाइक से दूधाखेड़ी माता के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे अपने गांव वापस लौट रहे थे कि मंदसौर की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी सड़क पर गिर गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अर्जुन और बच्ची सोमिया को गरोठ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गरोठ पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे और ट्रक को जब्त कर लिया। गरोठ थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव ने बताया कि पुलिस ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है और हादसे की जांच जारी है।
सीहोर में कंटेनर ने भेड़ों को कुचला
वहीं, सीहोर के बुधनी मिडघाट नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया, जिसमें करीब 100 भेड़ों की मौत हो गई।
स्रोत: indiatv.in





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।