बिग बॉस 20 के घर से बाहर आने के बाद आसिफ खान ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बहन को मिली धमकियों को लेकर खुलकर बात की है।
आसिफ खान ने ट्रोल्स की धमकियों पर जताया गुस्सा
'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद अभिनेता आसिफ खान को सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बहन को गालियां और जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। टीवी9 हिंदी डिजिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत में आसिफ ने इस कड़वी सच्चाई का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो एक बड़ा मंच है, जो उनके करियर में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन परिवार के सदस्यों को ट्रोल करना गलत है। आसिफ ने कहा, “अगर आप मुझे बदतमीज कह रहे हो, तो आप खुद क्या कर रहे हो? मेरे घर की औरतों के डाइरेक्ट मैसेज में जाकर गालियां देना क्या सम्मान है?”
हेल्थ विवाद पर आसिफ का बयान
शो के दौरान उनके स्वास्थ्य और हार्ट अटैक की खबरों पर विवाद हुआ था। उनकी पत्नी ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसके बारे में आसिफ ने कहा कि ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने बताया, “मैंने अपनी वाइफ से कहा था कि यह स्टेटमेंट जारी करने की जरूरत नहीं थी। मेडिकल रिपोर्ट को मानने वाले भी नकली कहेंगे। समझदार लोग जानते हैं कि सच क्या है।”
बिग बॉस चुनने का कारण क्या था?
फिल्मों और OTT प्लेटफॉर्म पर काम करने के बाद आसिफ ने टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' को क्यों चुना, इस सवाल का जवाब भी उन्होंने दिया। आसिफ ने कहा, “अपने घर में हर कोई शेर होता है, लेकिन दूसरे के घर जाकर शेर बनना ज्यादा मजेदार है। मैंने बड़े पर्दे और OTT पर काम किया था, लेकिन टीवी पर नहीं। बिग बॉस एक चुनौती थी, इसलिए मैंने इसे चुना।”
बिग बॉस के घर के अनुभव
आसिफ ने बताया कि शो के दौरान वे सिर्फ पानी उबालना जानते थे, लेकिन अब चाय, ऑमलेट और रोटी भी बना लेते हैं। उन्होंने कहा, “घर से दूर रहकर पता चला कि आटा-दाल का भाव क्या होता है। अक्सर हम अपने परिवार को हल्के में लेते हैं, लेकिन वहां जाकर समझ आता है कि परिवार से बढ़कर कुछ नहीं। ये शो आपको बेहतर इंसान बनाकर बाहर भेजता है।”
स्रोत: tv9hindi.com





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।