फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 30 अक्टूबर को मुंबई स्थित उनके घर पर संजय गुप्ता का निधन हो गया, जिसके बाद उनके कई दोस्त और साथ काम कर चुके कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
संजय गुप्ता का निधन कैसे हुआ?
वर्सोवा पुलिस के अनुसार, संजय गुप्ता घर में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख
सुनील शेट्टी ने संजय गुप्ता के साथ काम किए पुराने दिनों को याद करते हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “अभी भी इस खबर पर यकीन करने की कोशिश कर रहा हूं। हमने साथ में कई दिन बिताए, फिल्में बनाईं, खूब हंसे, बहस की, नए आइडिया पर बात की और ऐसी यादें बनाईं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”
Still trying to come to terms with this news. We’ve spent so many days together, made films, shared laughs, arguments, ideas and memories that will stay with me forever. Never imagined I’d be writing something like this for you. Rest easy Sanj. You’ll be missed more than words can say. — Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 31, 2026
म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “दिल बहुत भारी है। उनके जाने का यह सही वक्त नहीं था। मैं उनके साथ म्यूजिक बनाने की यादों को हमेशा संजोकर रखूंगा। ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’ और ‘जिंदा’... वह अपने समय से काफी आगे थे।”
Heart is heavy. This was not his time to go. I will always cherish the memories of making music with him. Kaante, Musafir, Zinda he was truly far ahead of his time. A passionate filmmaker, a visionary storyteller, and above all, a wonderful human being. Gups, You will be missed. #sanjaygupta — SHEYKHAR (@ShekharRavjiani) October 31, 2026
जॉन अब्राहम ने संजय गुप्ता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “उम्मीद है कि अब तुम जन्नत में सवारी कर रहे होगे।” जॉन और संजय गुप्ता ने कई फिल्मों में साथ काम किया था।
May you ride in heaven https://t.co/sMjGRTvK0a — John Abraham (@TheJohnAbraham) October 31, 2026
तुषार कपूर ने संजय गुप्ता को अपना पसंदीदा डायरेक्टर बताया और लिखा, “आज सुबह अपने प्यारे डायरेक्टर संजय गुप्ता के अचानक निधन की दुखद खबर मिली। जिंदगी कितनी अनिश्चित है। हालांकि, यह इंसान हमें जिंदगी को पूरी तरह जीने का तरीका सिखाकर गया है। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं। सर, आपकी आत्मा को शांति मिले।”
Woke up to sad news about the unfortunate and sudden demise of my beloved director @_SanjayGupta life is so unpredictable, though this man was a lesson learned in living life to the fullest! My deepest condolences to his family, RIP sir! — Tusshar (@TusshKapoor) October 31, 2026
सोनू सूद ने संजय गुप्ता के साथ बिताए शूटिंग के दिनों को याद करते हुए लिखा, “संजय भाई, आपकी हमेशा याद आएगी। सेट पर आपके साथ बिताए वक्त की यादें हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी।”
Will always miss you, Sanjay bhai. The memories of our time together on the sets will always stay close to my heart. 💔 https://t.co/elnUQqDBaH — sonu sood (@SonuSood) October 31, 2026
नील नितिन मुकेश ने संजय गुप्ता को पावरहाउस फिल्ममेकर बताते हुए कहा, “संजय गुप्ता सर के अचानक निधन से बेहद दुखी और हैरान हूं। वह ऐसे फिल्ममेकर थे, जिनकी हम सभी इज्जत करते थे और जिन्हें बहुत प्यार करते थे। वह बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
Deeply saddened and shocked by the untimely demise of Sanjay Gupta Sir, a powerhouse filmmaker we all loved and respected. Gone far too soon. My heartfelt condolences to his family and loved ones. Om Shanti. 🙏🏻🙏🏻 https://t.co/zQjgK021EM — Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) October 31, 2026
पूजा भट्ट ने भी संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखा, “संजय गुप्ता, बहुत जल्दी चले गए। सच में बहुत जल्दी।”
स्रोत: tv9hindi.com





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।