काजू कतली अब शादी और त्योहारों की लोकप्रिय मिठाई बन चुकी है, लेकिन इसमें मैदा या मिलावटी चांदी के इस्तेमाल से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी पसंदीदा काजू कतली में मिलावट है या नहीं, तो इसके कुछ आसान तरीके हैं।
काजू कतली की बनावट से मिलावट पहचानें
अच्छी क्वालिटी की काजू कतली मुंह में आसानी से घुल जाती है और इसमें अधिक चीनी भी नहीं होती। अगर कतली खाने में सख्त, रबड़ जैसी या आटे जैसा स्वाद दे तो संभव है कि उसमें मैदा मिलाया गया हो।
टुकड़ा तोड़कर रंग और टेक्सचर जांचें
कतली के रंग और अंदरूनी बनावट पर ध्यान दें। यदि उसका रंग बहुत सफेद या पीला हो, या अंदर से सूखा और आटे जैसा लगे, तो यह खराब गुणवत्ता या मिलावट का संकेत हो सकता है।
चांदी के वर्क की गुणवत्ता देखें
काजू कतली पर लगा चांदी का वर्क मुलायम और पतला होता है। अगर यह रंग में फीका या असमान दिखाई दे तो यह मिलावटी हो सकता है। उंगलियों से छूकर इसकी गुणवत्ता जांचना जरूरी है।
खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान रखें
मिठाई खरीदते वक्त सुनिश्चित करें कि वह किसी सर्टिफाइड दुकान से हो जहां FSSAI लाइसेंस मौजूद हो। पैक्ड मिठाई पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। खुले में बनी मिठाइयों से बचें और दुकानदार की साफ-सफाई पर ध्यान दें।
शशि सिंह, टीवी9 डिजिटल हिंदी की सब एडिटर हैं। वे उत्तर प्रदेश के बरेली से हैं और पत्रकारिता में तीन साल से अधिक अनुभव रखती हैं। वे रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे विषयों पर लिखती हैं।
स्रोत: tv9hindi.com





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।