दिवाली के मौके पर पारंपरिक मिठाइयों के बजाय बंगाल की फेमस मिठाई संदेश घर पर बनाना आसान और खास विकल्प है। यह मिठाई नरम और स्वादिष्ट होती है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
मुख्य सामग्री
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 2 से 3 बड़े चम्मच नींबू का रस
- 4 से 5 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- कटे हुए पिस्ता या बादाम
बंगाली मिठाई संदेश बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध को उबालें। जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस धीमी कर दें।
- धीरे-धीरे इसमें नींबू का रस डालें, इससे दूध फट जाएगा। गैस बंद कर दें।
- एक साफ सूती कपड़े की मदद से दूध को छान लें और छेने को साफ पानी से धो लें।
- छेने को कुछ देर के लिए छोड़ दें ताकि पानी निकल जाए।
- फिर छेने को प्लेट में निकालकर हाथों से अच्छी तरह मसलें, जिससे यह मुलायम हो जाएगा।
- मसले हुए छेने में पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब नॉनस्टिक पैन लें और इस मिश्रण को धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- ठंडा होने पर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता सजाएं और परोसें।
टिप्स और सुझाव
इस मिठाई की खासियत इसका मुलायम छेना है, जो इसे स्वादिष्ट बनाता है। इसे आप दिवाली के अलावा किसी भी खास मौके पर भी बना सकते हैं।
यदि आप नाश्ते में हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प चाहते हैं, तो वेजी ओट्स टिक्की की भी आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
स्रोत: indiatv.in





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।