हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को 1 नवंबर को मिशन रोड ग्राउंड पर बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर 5 विकेट से जीत मिली। इससे पहले टीम इंडिया लगातार तीन मैच हार चुकी थी। इस मुकाबले में कप्तान क्रुणाल पांड्या और शशांक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी और भारत की गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 116 रन बनाए। कप्तान अबू हिदर रोनी ने 18 गेंदों में 8 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। हबीबुर रहमान सोहन ने 6 गेंदों में 18, सब्बीर रहमान ने 4 गेंदों में 13 और चौधरी मोहम्मद रिजवान ने 5 गेंदों में 12 रन जोड़े। भारत की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि राहुल त्रिपाठी को 1 विकेट मिला।
शशांक सिंह की तेज पारी से भारत की जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी गेंद तक मुकाबला टिका रखा। शशांक सिंह ने 15 गेंदों में 7 छक्के और 1 चौके की मदद से 50 रन बनाए। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए। राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। नितीश राणा ने 4 गेंदों में नाबाद 10 और राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। क्रुणाल पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत से पहले भारत को ग्रुप-सी में पाकिस्तान से 4 विकेट, यूएई से 6 विकेट और इंग्लैंड से 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
स्रोत: indiatv.in





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।