उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को भी गाजियाबाद में अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। जिले में परीक्षा का आयोजन 44 केंद्रों पर किया गया।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के मुताबिक सामान्य अध्ययन (जीएस) के सवालों ने खासा सोचने पर मजबूर किया, जबकि डीआई वाले सवालों में कई अभ्यर्थी उलझते दिखे।
पीईटी अधीनस्थ सेवाओं की भर्तियों में शामिल होने की पात्रता तय करने वाली परीक्षा है। परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।