छर्रा क्षेत्र के गांव छौगवां के पंचायत सचिवालय में बिजली का मीटर लगाए बिना ही विद्युत निगम ने बिल जारी कर दिया। बिल में 72 यूनिट बिजली की खपत दर्शाई गई है और 1,825 रुपये जमा करने की अवधि भी दे दी गई।
गांव वालों का कहना है कि न तो वहां लाइन डाली गई है और न ही मीटर लगा है। मामला सामने आने के बाद बिल जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।