Bharat Vistaar
बुधवार, 11 नवंबर 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विधानसभा-70 खुर्जा से सुमन सिंह जाटव की दावेदारी चर्चा मेंIPS संकल्प शर्मा नोएडा के संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त, IIT रुड़की से इंजीनियरिंग और UPSC में दो बार असफल रहेदेहरादून में 14 लाख की लूट मामले में बजरंग दल के सिद्धार्थ बडौनी समेत तीन आरोपी फरारप्रियांक खरगे ने संघ परिवार पर गौरी लंकेश-कलबुर्गी हत्या मामले में आरोप लगाएमहेंद्र पार्क हत्या मामले में चार आरोपियों और एक नाबालिग के खिलाफ कार्रवाईडॉक्टर शुभम वात्स्य के अनुसार कब्ज की समस्या का कारण तनाव भी हो सकता हैNASA Moon Base Challenge: चांद पर घर बनाने का आइडिया देकर जीतें 9 करोड़ रुपयेअंडर-19 एशिया कप में भारत ने यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाईदीवाली में नैनीताल के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ से 3 किलोमीटर लंबा जामकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर दिया पलटवार, मोदी को नक्सलवाद खत्म करने का श्रेय
विज्ञापन
Leaderboard Banner
Leaderboard Banner

विधानसभा-70 खुर्जा से सुमन सिंह जाटव की दावेदारी चर्चा में

विधानसभा-70 खुर्जा से सुमन सिंह जाटव की दावेदारी चर्चा में, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सक्रियता के साथ पेश कर रहीं अपनी राजनीतिक पहचानबुलंदशहर। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र संख्या-70 से सुमन सिंह जाटव…

विधानसभा-70 खुर्जा से सुमन सिंह जाटव की दावेदारी चर्चा में
विधानसभा-70 खुर्जा से सुमन सिंह जाटव की दावेदारी चर्चा में

विधानसभा-70 खुर्जा से सुमन सिंह जाटव की दावेदारी चर्चा में, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सक्रियता के साथ पेश कर रहीं अपनी राजनीतिक पहचान

बुलंदशहर। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र संख्या-70 से सुमन सिंह जाटव की दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो रही हैं। लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सुमन सिंह जाटव ने विभिन्न दायित्वों के माध्यम से अपनी राजनीतिक पहचान बनाई है।

सुमन सिंह जाटव के राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2010 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने महानगर सह-मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महानगर छात्र प्रमुख, विभाग छात्र प्रमुख और संगठन मंत्री जैसे दायित्व निभाए। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग टीम में भी शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पश्चिम क्षेत्र सदस्यता अभियान कोऑर्डिनेटर, विधानसभा प्रभारी तथा क्षेत्रीय कार्यक्रम सह-संयोजक सहित कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई हैं।

वर्तमान में सुमन सिंह जाटव गाजियाबाद नगर निगम में नामित पार्षद के रूप में जनसेवा एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं।

अब खुर्जा विधानसभा-70 से उनकी दावेदारी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है। उनके सामने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक संपर्क और जनसेवा के कार्यों को जनता के बीच रखने की चुनौती और अवसर दोनों हैं।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Bharat Vistaar

Bharat Vistaar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।