कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026 की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर अपने उत्तरों की तुलना कर सकते हैं। आयोग ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 4 नवंबर 2026 से ऑनलाइन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार 7 नवंबर 2026 रात 9 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
SSC CGL 2026 टियर-1 आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट
30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। यह शीट बताती है कि उम्मीदवारों ने परीक्षा के दौरान किन प्रश्नों के क्या जवाब दिए थे। आंसर-की के साथ मिलान करके वे अपने संभावित अंक भी अनुमानित कर सकते हैं।
7 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराएं
एसएससी ने प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का विकल्प दिया है। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 की रात 9 बजे शुरू हुई है। उम्मीदवार 7 नवंबर 2026 रात 9 बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। हर प्रश्न या आंसर को चुनौती देने के लिए 50 रुपये फीस जमा करनी होगी, जो गैर-वापसीय है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन चैलेंज मॉड्यूल के माध्यम से ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, ईमेल या डाक से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं होगा।
आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट पोर्टल विकल्प पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- Combined Graduate Level Examination 2026 (Tier-1) Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा आपत्तियों के बाद
एसएससी को प्राप्त आपत्तियों की जांच विशेषज्ञ समिति करेगी। जांच में त्रुटि पाए जाने पर आयोग आवश्यक संशोधन करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। टियर-1 में सफल अभ्यर्थी अगले चरण टियर-2 में शामिल होंगे।
लेखिका के बारे में
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रोड्यूसर हैं। उनके पास पत्रकारिता में 4 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री, जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह एजुकेशन डेस्क पर करियर, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी खबरें कवर करती हैं। सपना को ट्रेवल करना और लिखना-पढ़ना पसंद है।
स्रोत: tv9hindi.com





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।