छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर झलमला तिराहे से महाराष्ट्र सीमा के कोहका तक बनी 83 किलोमीटर लंबी सड़क परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में ही उखड़ने और धंसने लगी है। इस सड़क की लागत 636 करोड़ रुपये बताई गई है।
मामला सामने आने के बाद संबंधित ठेकेदारों और इंजीनियरों को नोटिस जारी किए गए हैं। परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में ठेकेदार को सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी निभानी होती है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।