पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में भव्य तरीके से मनाई जाएगी। शादी के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और देश-दुनिया से कारीगर बुलाए जा रहे हैं ताकि यह आयोजन यादगार बने।
शादी में 150 से अधिक तरह के व्यंजन
शादी के लिए 10 बीघा जमीन पर एक विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण उत्तर प्रदेश के मऊ के कारीगर कर रहे हैं। जयमाला के लिए जयपुर के पत्रकार चौराहे जैसी जगह की तर्ज पर 30 फीट ऊंचा मंच सजाया जाएगा। इस मंच के लिए चीन और बेंगलुरु से ताजे फूल मंगाए जा रहे हैं।
शादी में आने वाले करीब 4 लाख अतिथियों के लिए 150 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इसमें नालंदा का प्रसिद्ध 52 परतों वाला सिलाव खाजा, काजू कतली समेत कई राज्यों के खास पकवान शामिल हैं।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में महिंद्रा THAR इनाम
शादी समारोह का एक खास आकर्षण 12 बीघे के मैदान में आयोजित होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा के घुड़सवार हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चलेगी।
प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को महिंद्रा थार, दूसरे को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी इनाम में दी जाएगी।
दहेज में मिलेगा लग्जरी गिफ्ट
शिवांगी का विवाह बिहटा (कृष्णा नगर) निवासी कमांडेंट रणविजय कुमार के पुत्र ऋषिकेश कुमार (अंकित) से हो रहा है। ऋषिकेश अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए कर पिछले 11 वर्षों से वहीं कार्यरत हैं।
शादी में अनंत सिंह अपने दामाद को लग्जरी गाड़ी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं।
शादी में शामिल होंगे बड़े नेता और कलाकार
इस शादी में राजनीति और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं को निमंत्रण दिया गया है।
फिल्मी हस्तियों में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, आयशा खान सहित तीन दर्जन कलाकार और दुबई से 6 मॉडल भी शादी में शामिल होंगे।
वैवाहिक कार्यक्रम 20 नवंबर को फलदान व तिलकोत्सव से शुरू होंगे। इसके बाद 23 को हल्दी, 24 को मेहंदी-संगीत और 25 नवंबर को विवाह संपन्न होगा।
स्रोत: indiatv.in





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।