Bharat Vistaar
रविवार, 8 नवंबर 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गाजियाबाद वसुंधरा चौकी धमाके में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का कनेक्शन?नालंदा में वीडियो कॉल पर युवक ने पत्नी के न लौटने से आत्महत्या कीदेवास शराब कांड में आरोपी राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकालायोगी के दस साल बाद भी यूपी में 2017 का डर दिखा रही BJPदेशभर में दिवाली की धूम, खास अंदाज में शेयर करें हैप्पी दिवाली गुड मॉर्निंग विशेजबार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लॉ एडमिशन के लिए उम्र की सीमा खत्म कीबाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैंअनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में आएंगे विदेशी मॉडल, पवन-अक्षरा को भी न्योताअधीर रंजन ने शुभेंदु सरकार के 1000 करोड़ मंदिर विकास फंड पर उठाए सवालदिवाली मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट, सात दिन की तेजी बंद
विज्ञापन
Leaderboard Banner
Leaderboard Banner

AI के बेसिक कोर्स और पढ़ाई की जरूरत क्या है?

AI के बेसिक कोर्स 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट भी कर सकते हैं, इंजीनियरिंग जरूरी नहीं। सरकारी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त कोर्स उपलब्ध हैं।

AI के बेसिक कोर्स और पढ़ाई की जरूरत क्या है?

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल शिक्षा, बैंकिंग, मीडिया, व्यापार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। इसी वजह से स्टूडेंट्स और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच AI से जुड़े कोर्स की मांग भी बढ़ी है। आज के समय में AI सीखने के लिए इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस की डिग्री होना जरूरी नहीं है। 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएशन कर रहे छात्र भी अपनी जरूरत के अनुसार शुरुआती कोर्स कर सकते हैं।

AI के बेसिक कोर्स कौन-कौन से हैं?

शुरुआत करने वाले लोगों के लिए कई ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:

  • YUVA AI for ALL: यह भारत सरकार की मुफ्त पहल है जिसमें AI की बुनियादी जानकारी, इसके उपयोग और जिम्मेदारी से AI का इस्तेमाल करने के तरीके सिखाए जाते हैं। कोर्स की अवधि लगभग 4.5 घंटे है।
  • Google AI Essentials: इसमें AI टूल्स के इस्तेमाल, बेहतर प्रॉम्प्ट लिखना और रोजमर्रा के कामों में AI की मदद लेना सिखाया जाता है। इसके लिए पहले से तकनीकी ज्ञान जरूरी नहीं है।
  • Fundamentals of Artificial Intelligence: SWAYAM Plus पर उपलब्ध यह कोर्स AI की कार्यप्रणाली, मशीन लर्निंग और विभिन्न क्षेत्रों में AI के उपयोग की जानकारी देता है।
  • Microsoft Unlocking AI for Everyone: शुरुआती लोगों के लिए Skill India Digital Hub पर मुफ्त उपलब्ध इस कोर्स में AI, मशीन लर्निंग और जनरेटिव AI की बुनियादी जानकारी दी जाती है।

AI कोर्स के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी है?

AI के बेसिक कोर्स करने के लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं होती। 10वीं या 12वीं पास छात्र भी शुरुआत कर सकते हैं और कई ऑनलाइन प्रोग्राम में तकनीकी अनुभव जरूरी नहीं होता।

हालांकि, अगर कोई AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग इंजीनियर या डेटा साइंटिस्ट बनना चाहता है तो कंप्यूटर साइंस, गणित, प्रोग्रामिंग और सांख्यिकी की समझ होना फायदेमंद है। ऐसे करियर के लिए संबंधित डिग्री या एडवांस ट्रेनिंग की आवश्यकता हो सकती है।

AI कोर्स करने के बाद क्या फायदे होते हैं?

AI की बुनियादी जानकारी से स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट बनाने, कंटेंट तैयार करने, रिसर्च करने और डेटा समझने में सक्षम होते हैं। नौकरी पेशा लोग अपने काम को अधिक प्रभावी बना सकते हैं। हालांकि, केवल बेसिक सर्टिफिकेट से नौकरी की गारंटी नहीं होती, प्रैक्टिकल स्किल और अनुभव भी जरूरी हैं।

AI कोर्स के लिए आवेदन कहां करें?

रुचि रखने वाले छात्र Skill India Digital Hub, SWAYAM Plus और Google AI Skills जैसे सरकारी प्लेटफार्म पर उपलब्ध कोर्स देख सकते हैं। आवेदन से पहले कोर्स की फीस, अवधि, भाषा और सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें।

सपना यादव के बारे में

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका पत्रकारिता में 4 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म और मास्टर्स की पढ़ाई की है। इसके अलावा गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में भी मास्टर्स किया है। सपना एजुकेशन डेस्क पर काम करती हैं और करियर, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियां देती हैं।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Bharat Vistaar

Bharat Vistaar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।