Bharat Vistaar
रविवार, 1 नवंबर 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव दिया, ट्रंप के फैसले का इंतजारश्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 90 करोड़ में बिकींNGT ने देश के सभी स्कूलों से जहरीली एस्बेस्टस छतें हटाने का आदेश दियाटी20 में टीम इंडिया ने 1 साल में लगाए 400 छक्के, बना विश्व रिकॉर्डदिवाली पर पुराने मिट्टी के दीयों को सजाने के 7 आसान तरीकेजर्मनी के कई शहरों में हिंसा, 27 पुलिसकर्मी घायल, सैकड़ों गिरफ्तारराम चरण और सुकुमार की फिल्म RC17 का प्री-लुक पोस्टर जारी, पूजा सेरेमनी भी संपन्नUGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ीअफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर हांगकांग सिक्सेस में पहला खिताब जीताबांग्लादेश में गारमेंट वर्कर्स के प्रदर्शन से ढाका और गाजीपुर में हिंसा और उत्पादन प्रभावित
विज्ञापन
Leaderboard Banner
Leaderboard Banner

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ाई है।

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा की फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जिन्होंने आवेदन फॉर्म समय पर भरा लेकिन फीस नहीं जमा कर पाए थे।

फीस जमा करने की नई तिथि और शर्तें

NTA ने फीस भुगतान की समय सीमा 31 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 1 नवंबर 2026 कर दी है। यह विस्तार केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पहले ही आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है। नए रजिस्ट्रेशन या फोटो अपलोड की सुविधा 31 अक्टूबर को बंद हो चुकी है और इसे फिर से नहीं खोला जाएगा।

कौन कर सकता है फीस भुगतान?

यह अतिरिक्त समय केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया है, लेकिन फीस का भुगतान नहीं किया है। जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, वे इस अवधि में नया आवेदन या फोटो अपलोड नहीं कर सकते।

UGC-NET Dec 2026: Fee payment extended to 1 November 2026, 11:50 PM IST, only for candidates who have already submitted their forms. Registration and image upload are closed. Pay now: https://t.co/x60amB0aWL #UGCNET #NTA https://t.co/o9kydZK0le — National Testing Agency (@NTA_Exams) November 1, 2026

UGC NET फीस भुगतान कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फीस भुगतान के विकल्प पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन भुगतान माध्यम का चयन करें।
  • निर्धारित परीक्षा फीस जमा करें।
  • भुगतान सफल होने की पुष्टि करें।

पत्रकार सपना यादव के बारे में

दिल्ली में जन्मी सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास 4 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता अनुभव है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और मास्टर्स, तथा गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है।

सपना ने TV9 भारतवर्ष डिजिटल में ट्रेनी के रूप में काम किया और बाद में असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनीं। वे एजुकेशन डेस्क पर करियर, बोर्ड परीक्षा, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी खबरें कवर करती हैं। उन्हें ट्रेवल करना, पढ़ना-लिखना और प्रकृति के करीब रहना पसंद है।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Bharat Vistaar

Bharat Vistaar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।