दिवाली के दौरान मिठाइयों के साथ नमकीन की भी डिमांड होती है, लेकिन कम लोग नमकीन बनाते हैं। इस बार आप महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पोहा चिवड़ा बना सकते हैं, जो स्वाद में लाजवाब होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता।
पोहा चिवड़ा बनाने के लिए सामग्री
- पतला पोहा/चिवड़ा - 250 ग्राम
- कच्ची मूंगफली - आधा कप
- कच्चे काजू - आधा कप
- भुना हुआ चना - आधा कप
- सूखा नारियल - आधा कप
- पिसी हुई चीनी - 2 बड़े चम्मच
- सेंधा नमक - 1 बड़ा चम्मच
- आमचूर पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- तड़के के लिए सामग्री: जीरा - 1 छोटा चम्मच
- सौंफ - 1 छोटा चम्मच
- हींग - आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1.5 छोटा चम्मच
- करी पत्ता - 20 से 25 पत्ते
- हरी मिर्च - 5
पोहा चिवड़ा बनाने की विधि
- पहला स्टेप: एक बड़ी कड़ाही गर्म करें और उसमें पतला पोहा धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए कुरकुरा होने तक भूनें। ध्यान रखें कि पोहा जले नहीं।
- दूसरा स्टेप: उसी कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर मूंगफली और काजू को सुनहरा होने तक भूनें। फिर भुने हुए चने और सूखे नारियल को हल्का कुरकुरा करें।
- तीसरा स्टेप: फिर कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके जीरा, सौंफ और हींग डालें। करी पत्ता और बारीक कटे हरी मिर्च डालकर भूनें। हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं।
- चौथा स्टेप: इस तड़के में भुनी हुई मूंगफली, काजू, चना और नारियल डालें। फिर भुना हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले पोहे में अच्छी तरह लग जाएं।
- पांचवां स्टेप: अंत में पिसी हुई चीनी, सेंधा नमक और आमचूर पाउडर डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर थोड़ी देर चलाएं और फिर गैस बंद कर ठंडा होने दें।
पोहा चिवड़ा स्टोर करने का तरीका
चिवड़े को पूरी तरह ठंडा करने के बाद साफ और एयरटाइट डिब्बे में रखें। डिब्बे में गीला चम्मच या हाथ न डालें। इसे नमी और धूप से दूर किसी सूखी जगह पर रखें। सही तरीके से स्टोर करने पर यह कई हफ्तों तक कुरकुरा रहता है।
स्रोत: indiatv.in





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।