मिठाई के खाली डिब्बों से सजावट कैसे करें?
मिठाई के खाली डिब्बों का इस्तेमाल घर की सजावट के लिए किया जा सकता है। डिब्बे के नीचे वाले हिस्से का कार्ड थोड़ा सख्त होता है, जिसे आप गोल आकार में काटकर रंग सकते हैं। फिर "HOME" या "Sweet Home" जैसे स्लोगन लिखकर बीड्स या मिरर पीस से सजाएं। इस तरह से आप खूबसूरत वॉल हेंगिंग क्राफ्ट बना सकते हैं।
बच्चों के लिए क्रिएटिव कार्ड कैसे बनाएं?
अपने बच्चों के साथ मिलकर गत्ते के कार्ड बनाना एक अच्छा तरीका है। कार्डबोर्ड को चौकोर टुकड़ों में काटें और किसी पेपर से उसे ढकें। फिर पेंट से प्यारे पैटर्न बनाएं या बच्चों से स्टीकर्स लगवाएं। ये कार्ड दीवार पर लगाकर यादगार सजावट बनाई जा सकती है।
कार्डबोर्ड से ऑर्गेनाइजर तैयार करना
मिठाई के डिब्बों से घर की छोटी-छोटी चीजें रखने के लिए ऑर्गेनाइजर बनाया जा सकता है। खासतौर पर किचन में छोटी वस्तुएं रखने के लिए यह बहुत उपयोगी है। आप ऑनलाइन वीडियो देखकर इस क्राफ्ट के कई तरीके सीख सकते हैं।
गिफ्ट बॉक्स के लिए डिब्बों का रीयूज कैसे करें?
गिफ्ट पैकिंग में मिठाई के डिब्बे काम आ सकते हैं। इन्हें साफ करके अंदर से सुंदर रेड पेपर लगाएं। फिर रिबन, लेस, बीड्स और मिरर पीस से सजाकर आकर्षक गिफ्ट बॉक्स तैयार करें। यह तरीका पैकेजिंग को खास बनाता है।
स्कूल प्रोजेक्ट में मिठाई के डिब्बों का इस्तेमाल
स्कूल प्रोजेक्ट के लिए भी मिठाई के डिब्बे उपयोगी होते हैं। ढक्कन का कार्डबोर्ड हल्का और मुलायम होता है, जिससे पैटर्न बनाना आसान होता है। बेस के लिए डिब्बे के सख्त कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें। यह तरीका बच्चों के प्रोजेक्ट को क्रिएटिव बनाता है।
स्रोत: tv9hindi.com





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।