8 नवंबर, दिवाली के दिन दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया है, जिसमें जहांगीरपुरी का AQI 450 तक पहुंच गया। पंजाबी बाग में 449, रोहिणी में 445 और चांदनी चौक में 420 का स्तर रिकॉर्ड किया गया है।
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता की स्थिति
राजधानी दिल्ली के औसत AQI स्तर 384 दर्ज हुआ, जो "बेहद खराब" श्रेणी में आता है। जहांगीरपुरी में 450, पंजाबी बाग में 449, रोहिणी में 445 और चांदनी चौक में 420 AQI रहा। अन्य इलाकों में ITO में 396, वजीरपुर में 391, उत्तम नगर में 373, आया नगर में 365, बदरपुर में 349 और आनंद विहार में 344 AQI दर्ज किया गया। ये सभी क्षेत्र "गंभीर" श्रेणी में आते हैं।
डॉक्टरों की सलाह और स्वास्थ्य जोखिम
प्रदूषण की इस स्थिति में विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. श्रीराम नेने ने कहा,
"त्योहारों पर कभी-कभार मिठाइयां खाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इनके अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।"
एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बीमार और कमजोर लोगों को सुबह और शाम के वक्त बाहर निकलने से बचने की हिदायत दी है। मुंबई के ईएनटी सर्जन डॉ. वरुण डेव के अनुसार, 250 के आसपास AQI वाली हवा में सांस लेना रोजाना 10 से 15 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान पहुंचा सकता है। मेदांता लखनऊ के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक टंडन ने घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने, एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करने और बाहर निकलते समय उच्च गुणवत्ता वाला N95 मास्क पहनने पर जोर दिया।
स्कूलों में पढ़ाई के लिए नया आदेश
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने वायु प्रदूषण की बढ़ती चिंता के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने का निर्देश दिया है। इस व्यवस्था में छात्र स्कूल जाकर ऑफलाइन पढ़ाई कर सकते हैं या घर से ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। यह आदेश दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के साथ-साथ एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा।
यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू होने के बाद लिया गया है।
स्रोत: hindi.news18.com





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।